गुरु पूर्णिमा अमृत वचन
गुरु पूर्णिमा अमृत वचन
हम जिस गुरु की पूजा करते हैं, उसके गुणों को भी अपने अंदर लाना चाहिए। यदि उन गुणों को जीवन में नहीं लाएँगे, तो कर्तव्य की पूर्ति नहीं होगी। जो अपने गुरु के साथ अधिक से अधिक एकात्म और एकरूप होता है, वही उनकी पूजा कर सकेगा, अन्य कोई नहीं। जिस आदर्श की पूजा करने हेतु हम एकत्र हुए हैं, उसके निर्देशित जीवन को अपने अंदर उत्पन्न करने का प्रयास करना चाहिए। तभी हम जिस आदर्श और उद्देश्य को लेकर चल रहे हैं, उसे आगे बढ़ा सकेंगे।
— परम पूजनीय श्रीगुरुजी
गुरु पूर्णिमा का संदेश
गुरु की सच्ची पूजा केवल श्रद्धा और नमन तक सीमित नहीं है। गुरु के गुणों, आदर्शों और उनके बताए मार्ग को अपने जीवन में अपनाना ही सच्ची गुरु-भक्ति है। गुरु पूर्णिमा हमें इसी आत्मचिंतन और संकल्प की प्रेरणा देती है।
हमारी वेबसाइट पर अन्य लेख पढ़ें:
Health Tips in Hindi
हमारे YouTube चैनल पर भी जाएँ:
Murari Health Tips
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें