संदेश

अक्षत निमंत्रण अभियान लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

1 अक्षत निमंत्रण अभियान

अक्षत निमंत्रण अभियान— 'गुलाबी नगरी' के हाथों में सज रहे पीले चावल / अक्षत निमंत्रण अभियान -बंट रहे अयोध्या से आए अभिमंत्रित अक्षत / अक्षत निमंत्रण अभियान —जगह—जगह निकल रही अक्षत कलश यात्राएं / अक्षत निमंत्रण अभियान [video width="848" height="480" mp4="https://fitnesswellness2.com/wp-content/uploads/2024/01/अक्षत-निमंत्रण-अभियान.mp4"][/video] जयपुर। इन दिनों 'गुलाबी नगरी' के हाथों में सज रहे हैं पीले अक्षत। हरेक के हाथ में पहुंच रहे ये पीले चावल बता रहे हैं कि अयोध्या राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर उनमें कितना उत्साह है। अक्षत निमंत्रण अभियान के तहत प्रतिदिन शहर के विभिन्न गली, मोहल्लों और सोसायटी में जाकर स्वयंसेवक अक्षत वितरण कर रहे हैं। इसी के साथ भेंट किया जा रहा राममंदिर का चित्र और मंदिर से जुड़ी जानकारी वाला पत्रक, जो  विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इसे देखते हुए छोटी काशी के नाम से प्रसिद्ध जयपुर का वातावरण भी पूरी तरह से 'राममय' हो चला है। इस पूरे सप्ताह रामधुनी, राम—नाम के जयकारे और विशेष भजन कीर्तनों के स...