संदेश

RSS Song लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

“सत्य का आधार लेकर”

चित्र
सत्य, शील, संगठन और राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा देने वाला संघगीत। सत्य का आधार लेकर, हम हिमालय से खड़े हैं। शील में औदार्य में हम, विश्व में सबसे बड़े हैं॥ संघ की शाखा निरंतर, शक्ति की आराधना है। राष्ट्र की नवचेतना के, जागरण की साधना है॥ ध्येय पथ पर अडिग होकर, पैर अंगद से गड़े हैं॥1॥ सत्य का आधार लेकर, हम हिमालय से खड़े हैं। विश्व में फहराएंगे हम, देव संस्कृति का पताका। जगत को संदेश देंगे, हिंदुओं की एकता का। दूर कर अवरोध सारे, ध्येय पथ पर हम बढ़े हम हैं॥2॥ सत्य का आधार लेकर, हम हिमालय से खड़े हैं। जीत लें विश्वास सब का, कर्म कौशल के सहारे। बुद्धि-बल से नष्ट कर दें, शत्रु के षड्यंत्र सारे। संगठन का मार्ग दुर्गम, नियम संयम से चले हैं॥3॥ सत्य का आधार लेकर, हम हिमालय से खड़े हैं। अन्य संघगीत पढ़ें संघगीत संग्रह हमारा YouTube चैनल Murari Prasad YouTube Channel