स्वामी रामभद्राचार्य जी
स्वामी रामभद्राचार्य जी 14 जनवरी/जन्म-दिवस श्री स्वामी रामभद्राचार्य जी विकलांग विश्वविद्यालय के निर्माता स्वामी रामभद्राचार्य [caption id="attachment_466" align="aligncenter" width="312"] स्वामी रामभद्राचार्य जी[/caption] किसी भी व्यक्ति के जीवन में नेत्रों का अत्यधिक महत्व है। नेत्रों के बिना उसका जीवन अधूरा है; पर नेत्र न होते हुए भी अपने जीवन को समाज सेवा का आदर्श बना देना सचमुच किसी दैवी प्रतिभा का ही काम है। जगद्गुरु रामानन्दाचार्य स्वामी रामभद्राचार्य जी महाराज ऐसे ही व्यक्तित्व हैं। स्वामी जी का जन्म ग्राम शादी खुर्द (जौनपुर, उ.प्र.) में 14 जनवरी, 1950 को पं. राजदेव मिश्र एवं शचीदेवी के घर में हुआ था। जन्म के समय ज्योतिषियों ने भविष्यवाणी की कि यह बालक अति प्रतिभावान होगा; पर दो माह की अवस्था में इनके नेत्रों में रोहु रोग हो गया। नीम हकीम के इलाज से इनकी नेत्र ज्योति सदा के लिए चली गयी। पूरे घर में शोक छा गया; पर इन्होंने अपने मन में कभी निराशा के अंधकार को स्थान नहीं दिया। चार वर्ष की अवस्था में ये कविता करने लगे। 15 दिन में गीता और श्रीराम...