सत्य का आधार 1
सत्य का आधार [caption id="attachment_1471" align="aligncenter" width="1920"] सत्य का आधार 1[/caption] सत्य का आधार लेकर , हम हिमालय से खड़े हैं | शील में औदार्य में हम, विश्व में सबसे बड़े हैं|| संघ की शाखा निरंतर, शक्ति की आराधना है | राष्ट्र की नवचेतना के, जागरण की साधना है || ध्येय पथ पर अडिग होकर, पैर अंगद से गड़े हैं ||1|| सत्य का आधार लेकर, हम हिमालय से खड़े हैं | विश्व में फहराएंगे हम, देव संस्कृति का पताका | जगत को संदेश देंगे, हिंदुओं की एकता का | दूर कर अवरोध सारे, ध्येय पथ पर हम बढे हम हैं ||2|| सत्य का आधार लेकर, हम हिमालय से खड़े हैं | जीत लें विश्वास सब का, कर्म कौशल के सहारे | बुद्धि - बल से नष्ट कर दें , शत्रु के षड्यंत्र सारे | संगठन का मार्ग दुर्गम, नियम संयम से चले हैं ||3|| सत्य का आधार लेकर, हम हिमालय ...