अहिल्या बाई होल्कर की 300वीं जयंती
अहिल्या बाई होल्कर की 300वीं जयंती करनीय व अकरणीय के विवेकपूर्ण निर्माण की प्रतिमूर्ति थी महारानी अहिल्या बाई होल्कर :भैयाजी जोशी *पुण्यश्लोका अहिल्या बाई होल्कर त्रिशताब्दी जन्मजयन्ति समारोह: मातृशक्ति गोष्ठी का आयोजन* जोधपुर महानगर में आज पुण्यश्लोका अहिल्या बाई होल्कर त्रिशताब्दी जन्मजयन्ति समारोह समिति द्वारा प्रबुद्ध मातृशक्ति गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य पुण्यश्लोका अहिल्या बाई होल्कर की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में उनके जीवन और कार्यों को स्मरण कर समाज तक पहुँचाना है। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता एवं देवी अहिल्या माता के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलन कर के हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जोधपुर की पूर्व महारानी साहिबा श्रीमति हेमलता राजे ने की, जिन्होंने महारानी अहिल्याबाई के संघर्ष और उनके योगदान को रेखांकित किया। मुख्य अतिथि प्रो. सरोज कौशल, पूर्व अधिष्ठाता कला संकाय एवं पूर्व विभागाध्यक्ष, संस्कृत विभाग, जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय, जोधपुर, ने भी अपने विचार प्रस्तुत किए और समाज में नारी शक्ति की भूमिका पर जोर दिया। [caption id="attachment_939...