संदेश

संघगीत लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

जीवन में कुछ करना है तो मन के मारे मत बैठो

चित्र
जीवन में सफलता पाने के लिए केवल इच्छा करना पर्याप्त नहीं है। उसके लिए साहस, धैर्य, परिश्रम और निरंतर आगे बढ़ते रहने का संकल्प भी जरूरी है। कई बार जीवन में कठिनाइयाँ आती हैं, परिस्थितियाँ हमारे अनुकूल नहीं होतीं और असफलताएँ मन को निराश करने लगती हैं। ऐसे समय में हमें हार मानकर बैठने के बजाय अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ते रहना चाहिए। “जीवन में कुछ करना है तो मन के मारे मत बैठो” एक प्रेरणादायक संघ गीत है। इसकी पंक्तियाँ हमें याद दिलाती हैं कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए मन में उत्साह और हिम्मत बनाए रखना जरूरी है। गीत में चलने वाले व्यक्ति, बहते पानी, खरगोश और कछुए तथा प्रकृति की निरंतर गति के उदाहरणों से सुंदर संदेश दिया गया है। जीवन में कुछ करना है तो मन के मारे मत बैठो – संघ गीत जीवन में कुछ करना है तो, मन के मारे मत बैठो। आगे आगे बढ़ना है तो, हिम्मत हारे मत बैठो।। चलने वाला मंजिल पाता, बैठा पीछे रहता है। ठहरा पानी सड़ने लगता, बहता निर्मल होता है। पाँव मिले चलने को खातिर, पाँव पसारे मत बैठो।। आगे आगे बढ़ना है तो, हिम्मत हारे मत बैठो।। तेज दौड़ने वाला खरहा, कुछ पल चलकर ह...

चन्दन है इस देश की माटी

चित्र
भारत की पवित्र माटी, संस्कृति और राष्ट्रीय गौरव को समर्पित देशभक्ति गीत। चन्दन है इस देश की माटी चन्दन है इस देश की माटी, तपो भूमि हर ग्राम है, हर बाला देवी की प्रतिमा, बच्चा बच्चा राम है। हर शरीर मंदिर सा पावन, हर मानव उपकारी है, जहाँ सिंह बन गए खिलौने, गाय जहाँ माँ प्यारी है। जहाँ सवेरा शंख बजाता, लोरी गाती शाम है। हर बाला देवी की प्रतिमा, बच्चा बच्चा राम है। जहाँ कर्म से भाग्य बदलते, श्रम निष्ठा कल्याणी है, त्याग और तप की गाथाएँ, गाती कवि की वाणी है। ज्ञान जहाँ का गंगाजल सा, निर्मल है, अविराम है। हर बाला देवी की प्रतिमा, बच्चा बच्चा राम है। जिनके सैनिक समर भूमि में, गाया करते गीता है, जहाँ खेत में हल के नीचे, खेला करती सीता है। जीवन का आदर्श जहाँ पर, परमेश्वर का धाम है। हर बाला देवी की प्रतिमा, बच्चा बच्चा राम है। चन्दन है इस देश की माटी, तपो भूमि हर ग्राम है, हर बाला देवी की प्रतिमा, बच्चा बच्चा राम है। चन्दन है इस देश की माटी – मातृभूमि के गौरव को समर्प...

“सत्य का आधार लेकर”

चित्र
सत्य, शील, संगठन और राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा देने वाला संघगीत। सत्य का आधार लेकर, हम हिमालय से खड़े हैं। शील में औदार्य में हम, विश्व में सबसे बड़े हैं॥ संघ की शाखा निरंतर, शक्ति की आराधना है। राष्ट्र की नवचेतना के, जागरण की साधना है॥ ध्येय पथ पर अडिग होकर, पैर अंगद से गड़े हैं॥1॥ सत्य का आधार लेकर, हम हिमालय से खड़े हैं। विश्व में फहराएंगे हम, देव संस्कृति का पताका। जगत को संदेश देंगे, हिंदुओं की एकता का। दूर कर अवरोध सारे, ध्येय पथ पर हम बढ़े हम हैं॥2॥ सत्य का आधार लेकर, हम हिमालय से खड़े हैं। जीत लें विश्वास सब का, कर्म कौशल के सहारे। बुद्धि-बल से नष्ट कर दें, शत्रु के षड्यंत्र सारे। संगठन का मार्ग दुर्गम, नियम संयम से चले हैं॥3॥ सत्य का आधार लेकर, हम हिमालय से खड़े हैं। अन्य संघगीत पढ़ें संघगीत संग्रह हमारा YouTube चैनल Murari Prasad YouTube Channel

आज मनायें रक्षाबंधन

चित्र
आज मनायें रक्षाबंधन – प्रेम, समर्पण और सामाजिक एकता का पर्व। आज मनायें रक्षाबंधन अतीत से नव स्फूर्ति लेकर, वर्तमान में दृढ़ उद्यम कर, भविष्य में दृढ़ निष्ठा रख कर, कर्मशील हम रहें निरंतर।। आज मनायें रक्षाबंधन बलिदानों की परंपरा से, स्वराज है यह पावन जिसमें, वंदन उनको कृतज्ञता से, ध्येय भाव का करें जागरण।। आज मनायें रक्षाबंधन स्वार्थ द्वेष को आज त्याग कर, अहंभाव का पाश काट कर, अपना सब व्यक्तित्व भुला कर, विराट का हम करते दर्शन।। आज मनायें रक्षाबंधन अरुण केतु को साक्षी रख कर, निश्चय वाणी आज गरज कर, शुभ कृतिका यह मंगल अवसर, निष्ठा मन में रहे चिरंतन।। आज मनायें रक्षाबंधन

Raksha Bandhan - Bhav Geet (रक्षा बंधन - भाव गीत) शुद्ध सात्विक प्रेम अपने,  कार्य का आधार है 1

चित्र
रक्षा बंधन – भाव गीत शुद्ध सात्विक प्रेम अपने, कार्य का आधार है। दिव्य ऐसे प्रेम में, ईश्वर स्वयं साकार है। प्रेम जो केवल समर्पण, भाव को ही जानता है। और उसमें ही स्वयं की, धन्यता बस मानता है। राष्ट्र भर में स्नेह भरना, साधना का सार है।। 1।। शुद्ध सात्विक भारत जननी ने किया, वात्सल्य से पालन हमारा। है कृपा इसकी मिला यह, प्राण तन जीवन हमारा। भक्ति से हम हो समर्पित, बस यही अधिकार है।। 2।। शुद्ध सात्विक जाति, भाषा, प्रांत आदि, वर्ग भेदों को मिटाने। दूर अर्थाभाव करने, तम अविद्या को हटाने। नित्य ज्योतिर्मय हमारा, हृदय स्नेहागार है।। 3।। शुद्ध सात्विक कोटी आँखों से निरंतर, आज आँसू बह रहे हैं। आज अगणित बंधु भगिनी, यातनाएँ सह रहे हैं। दुख हर सुख दे सभी को, बस यही अधिकार है।। 4।। संबंधित भावगीत एवं अन्य रचनाएँ चंदन है इस देश की माटी ...