रामलला की पोशाक
प्राण प्रतिष्ठा के बाद रामलला की पोशाक कर रही है जनमानस को मोहित जयपुर। अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा तो हो गई, 'रामलला' अपनी सौम्य श्यामल छवि रूप में विराजमान भी हो गए है। लोगों के भीतर का उत्साह अब भी जस का तस बना हुआ है। पहले जहां प्रतिष्ठा से जुड़ी हुई हरेक छोटी से छोटी जानकारी को लेकर उनमें जिज्ञासा देखी जा रही थी वहीं अब यह जिज्ञासा रामलला की पोशाक, गहने, भोग, आरती और दर्शन को लेकर बनी हुई है। इन सब में भी रामलला की पोशाक सबसे अधिक मोहित कर रही है। रोज बदलती पोशाक देखकर भक्त आल्हादित हो रहे हैं। वे ये जानने में भी अधिक रूचिकर हैं, आखिरकार रामलला की पोशाक यानी उनका 'ड्रेस डिजाइनर' कौन है? किसने इस पीतांबरी वस्त्र का चयन किया? कहां पर इसे तैयार किया गया है? करोड़ों रामभक्तों की नजरें प्रभु श्री राम के पीत स्वर्ण वस्त्रों पर टिकी और सोशल मीडिया व नेट के सर्च इंजन में लोगों ने अलग—अलग तरीकों से रामलला की पोशाक के बारे में जानकारी ली। असल में अयोध्या में स्थापित रामलला की मूर्ति की पोशाक तैयार करने वाले डिजाइनर लखनऊ के मनीष त्रिपाठी है। जो स्वयं पोशाक बन...