Pandit Deendayal Upadhyay : Biography (1)
पंडित दीन दयाल उपाध्याय : जीवनी [caption id="attachment_333" align="alignnone" width="300"] Pandit Deendayal Upadhyay Biography (1)[/caption] https://fitnesswellness2.com/ पंडित दीन दयाल उपाध्याय :बचपन पण्डित दीनदयाल उपाध्याय का व्यक्तित्व बहुआयामी था। वे सामान्य व्यक्ति,सक्रिय कार्यकर्ता कुशल संगठक,प्रभावी नेता और मौलिक विचारक थे,साथ ही वे समाजशास्त्री,अर्थशास्त्री,राजनीति विज्ञानी और दार्शनिक भी थे। पण्डित दीनदयाल जी का जन्म 25 सितंबर 1916 को जयपुर जिले के धानक्या गांव में हुआ। उनके पिता का नाम भगवती प्रसाद उपाध्याय व माता जी का नाम रामप्यारी था। पण्डित दीनदयाल जी के पिताजी रेलवे में जलेसर स्टेशन पर सहायक स्टेशन मास्टर थे। पण्डित दीनदयाल जी के छोटे भाई का नाम शिवदयाल था। उस समय उनके नाना चुन्नी लाल शुक्ल धानक्या,जयपुर में स्टेशन मास्टर थे। दीनदयाल जी की माता श्रीमति रामप्यारी जी को अधिकांश समय अपने पिता चुन्नीलाल जी के पास रहना होता था। दीनदयाल जी का शिशुकाल अपने नाना जी चुन्नीलाल जी के धानक्या रेलवे-स्टेशन के क्वार्टर में ही व्यतित हुआ। यहीं...