संदेश

यहाँ लिखना चालू करे शीर्षक

यह अपना लेख लिखे  

संस्कार क्या है? माता-पिता के संस्कार और हमारे व्यवहार की प्रेरक कहानी

चित्र
संस्कार हमारे जीवन की सबसे बड़ी पूंजी हैं। मनुष्य का व्यवहार, विचार और कर्म बहुत हद तक उसके संस्कारों से प्रभावित होते हैं। अच्छे संस्कार हमें कठिन परिस्थितियों में भी सही रास्ते पर चलने की प्रेरणा देते हैं। आइए, एक प्रेरक कहानी के माध्यम से समझते हैं कि वास्तव में संस्कार क्या होते हैं। अच्छे संस्कार ही मनुष्य के चरित्र और व्यवहार की असली पहचान हैं। संस्कार क्या है? एक प्रेरक कहानी एक राजा के पास एक सुंदर घोड़ी थी। कई बार युद्ध के मैदान में इस घोड़ी ने राजा के प्राण बचाए थे। वह घोड़ी राजा के प्रति पूरी तरह वफादार थी। कुछ समय बाद घोड़ी ने एक बच्चे को जन्म दिया। बच्चा शरीर से हृष्ट-पुष्ट और सुडौल था, लेकिन उसकी एक आँख खराब थी। जब बच्चा बड़ा हुआ तो उसने अपनी माँ से पूछा, "माँ! मैं इतना बलवान और स्वस्थ हूँ, लेकिन मेरी एक आँख खराब क्यों है?" इस पर माँ घोड़ी ने बताया, "बेटा! जब मैं गर्भवती थी और तू मेरे पेट में था, तब एक दिन राजा ने सवारी करते समय मुझे कोड़ा मार दिया था। उसी चोट के कारण तू ऐसा पैदा हुआ।" यह सुनकर बच्चे को राजा पर बहुत गुस्सा आया। उसने कह...

आखिरी पड़ाव: लक्ष्य के करीब पहुँचकर क्यों नहीं खोना चाहिए धैर्य?

चित्र
कई बार लक्ष्य हमारी नजरों के सामने होता है, फिर भी हम उसे हासिल नहीं कर पाते। आखिर ऐसा क्यों होता है? इसकी एक बड़ी वजह है – लक्ष्य के बिल्कुल करीब पहुँचकर धैर्य खो देना और अति आत्मविश्वास में गलती कर बैठना। आइए, एक प्रेरक कहानी के माध्यम से समझते हैं। मंजिल के करीब पहुँचकर भी धैर्य और सावधानी बनाए रखें। आखिरी पड़ाव – एक प्रेरक कहानी सुंदरबन इलाके में रहने वाले ग्रामीणों पर हर समय जंगली जानवरों का खतरा बना रहता था। खासकर वे युवक, जो घने जंगलों में लकड़ियाँ चुनने और शहद इकट्ठा करने जाते थे, उन पर कभी भी बाघ हमला कर सकते थे। यही वजह थी कि वहाँ के युवक पेड़ों पर तेजी से चढ़ने और उतरने का प्रशिक्षण लिया करते थे। गाँव के एक बुजुर्ग उन्हें यह प्रशिक्षण दिया करते थे। वे अपने समय में इस कला के महारथी माने जाते थे। सभी लोग आदरपूर्वक उन्हें बाबा कहकर पुकारते थे। बाबा पिछले कई महीनों से युवाओं के एक समूह को पेड़ों पर तेजी से चढ़ने और उतरने की बारीकियाँ सिखा रहे थे। आज उनके प्रशिक्षण का आखिरी दिन था। बाबा ने कहा, "आज आपके प्रशिक्षण का आखिरी दिन है। मैं चाहता हूँ कि आप सभी एक-एक करके ...

श्री हनुमान चालीसा का संपूर्ण पाठ हिंदी में पढ़ें। यहां प्रारंभिक दोहे, सभी चौपाइयां और अंतिम दोहा उपलब्ध हैं। जय बजरंगबली।

चित्र
श्री हनुमान चालीसा – संपूर्ण पाठ दोहा और चौपाई सहित ॥ श्री हनुमते नमः ॥ श्री हनुमान चालीसा ॥ दोहा ॥ श्री गुरु चरण सरोज रज, निज मन मुकुर सुधारि। बरनऊँ रघुवर बिमल जसु, जो दायक फल चारि॥ बुद्धिहीन तनु जानिके, सुमिरौं पवन-कुमार। बल बुद्धि विद्या देहु मोहिं, हरहु कलेश विकार॥ ॥ श्री हनुमान चालीसा की चौपाइयाँ ॥ जय हनुमान ज्ञान गुण सागर। जय कपीस तिहुँ लोक उजागर॥ रामदूत अतुलित बलधामा। अंजनि-पुत्र पवनसुत नामा॥ महाबीर बिक्रम बजरंगी। कुमति निवार सुमति के संगी॥ कंचन बरन बिराज सुबेसा। कानन कुंडल कुंचित केसा॥ हाथ बज्र औ ध्वजा विराजे। काँधे मूँज जनेऊ साजे॥ शंकर सुवन केसरी नंदन। तेज प्रताप महा जग वंदन॥ विद्यावान गुणी अति चातुर। राम काज करिबे को आतुर॥ प्रभु चरित्र सुनिबे को रसिया। राम लखन सीता मन बसिया॥ सूक्ष्म रूप धरि सियहिं दिखावा। बिकट रूप धरि लंक जरावा॥ भीम रूप धरि असुर सँहारे। रामचंद्र के काज सँवारे॥ लाय सजीवन लखन जियाये। श्रीरघुबीर हरषि उर लाये॥ रघुपति कीन्ही बहुत बड़ाई। तुम मम प्रिय भरतहि सम भाई॥ सहस बदन तुम्हरो जस गावैं। अस कह...

आज मनायें रक्षाबंधन

चित्र
आज मनायें रक्षाबंधन – प्रेम, समर्पण और सामाजिक एकता का पर्व। आज मनायें रक्षाबंधन अतीत से नव स्फूर्ति लेकर, वर्तमान में दृढ़ उद्यम कर, भविष्य में दृढ़ निष्ठा रख कर, कर्मशील हम रहें निरंतर।। आज मनायें रक्षाबंधन बलिदानों की परंपरा से, स्वराज है यह पावन जिसमें, वंदन उनको कृतज्ञता से, ध्येय भाव का करें जागरण।। आज मनायें रक्षाबंधन स्वार्थ द्वेष को आज त्याग कर, अहंभाव का पाश काट कर, अपना सब व्यक्तित्व भुला कर, विराट का हम करते दर्शन।। आज मनायें रक्षाबंधन अरुण केतु को साक्षी रख कर, निश्चय वाणी आज गरज कर, शुभ कृतिका यह मंगल अवसर, निष्ठा मन में रहे चिरंतन।। आज मनायें रक्षाबंधन

Raksha Bandhan - Bhav Geet (रक्षा बंधन - भाव गीत) शुद्ध सात्विक प्रेम अपने,  कार्य का आधार है 1

चित्र
रक्षा बंधन – भाव गीत शुद्ध सात्विक प्रेम अपने, कार्य का आधार है। दिव्य ऐसे प्रेम में, ईश्वर स्वयं साकार है। प्रेम जो केवल समर्पण, भाव को ही जानता है। और उसमें ही स्वयं की, धन्यता बस मानता है। राष्ट्र भर में स्नेह भरना, साधना का सार है।। 1।। शुद्ध सात्विक भारत जननी ने किया, वात्सल्य से पालन हमारा। है कृपा इसकी मिला यह, प्राण तन जीवन हमारा। भक्ति से हम हो समर्पित, बस यही अधिकार है।। 2।। शुद्ध सात्विक जाति, भाषा, प्रांत आदि, वर्ग भेदों को मिटाने। दूर अर्थाभाव करने, तम अविद्या को हटाने। नित्य ज्योतिर्मय हमारा, हृदय स्नेहागार है।। 3।। शुद्ध सात्विक कोटी आँखों से निरंतर, आज आँसू बह रहे हैं। आज अगणित बंधु भगिनी, यातनाएँ सह रहे हैं। दुख हर सुख दे सभी को, बस यही अधिकार है।। 4।। संबंधित भावगीत एवं अन्य रचनाएँ चंदन है इस देश की माटी ...

अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती: करणी-अकरणीय के विवेकपूर्ण निर्माण की प्रतिमूर्ति थीं महारानी अहिल्याबाई

चित्र
करणीय और अकरणीय के विवेकपूर्ण निर्माण की प्रतिमूर्ति थीं महारानी अहिल्याबाई होल्कर : भैयाजी जोशी पुण्यश्लोका अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी जन्मजयन्ती समारोह: मातृशक्ति गोष्ठी का आयोजन जोधपुर महानगर में पुण्यश्लोका अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी जन्मजयन्ती समारोह समिति द्वारा प्रबुद्ध मातृशक्ति गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य पुण्यश्लोका अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में उनके जीवन और कार्यों का स्मरण कर उनके प्रेरणादायक विचारों एवं योगदान को समाज तक पहुँचाना था। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता एवं देवी अहिल्याबाई के चित्रों के सम्मुख दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता जोधपुर की पूर्व महारानी साहिबा श्रीमती हेमलता राजे ने की। उन्होंने महारानी अहिल्याबाई के संघर्षपूर्ण जीवन और उनके महत्वपूर्ण योगदान को रेखांकित किया। मुख्य अतिथि प्रो. सरोज कौशल, पूर्व अधिष्ठाता, कला संकाय एवं पूर्व विभागाध्यक्ष, संस्कृत विभाग, जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय, जोधपुर ने भी अपने विचार प्रस्तुत किए और समाज में नारी शक्ति की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्र...