संदेश

भारतीय शिक्षा लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

भारतीय शिक्षा और शोध भारत केंद्रित हो

चित्र
भारतीय शिक्षा और शोध भारत केंद्रित हो जयपुर 29 जुलाई। भारतीय शिक्षा और शोध भारत केंद्रित हो हेतु भारतीय शिक्षण मंडल – युवा गतिविधि, जयपुर प्रान्त, एवं एसएमएस मेडिकल कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को शोध पत्र लिखने की कला“ विषय पर एक दिवसीय आनंदशाला एवं चिकित्सा विज्ञान, शिक्षा और अनुसंधान की महत्वपूर्ण भूमिका : विजन फॉर विकसित भारत ” विषय पर एक दिवसीय सेमिनार एवं “विज़न फॉर विकसित भारत शोधपत्र लेखन प्रतियोगिता के पोस्टर विमोचन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलित कर एवं मां सरस्वती माँ भारती के फोटो पर पुष्पांजलि से किया गया। प्रांत मंत्री प्रो. गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि भारतीय शिक्षण मंडल, शिक्षा में पुनः भारतीयता प्रतिष्ठित करने में कार्यरत एक अखिल भारतीय संगठन है। शिक्षा नीति, पाठ्यक्रम एवं पद्धत्ति तीनों भारतीय मूल्यों पर आधारित, भारतीय शिक्षा और शोध भारत केंद्रित हो तथा भारत हित की हो, इस दृष्टि से संगठन वैचारिक, शैक्षिक और व्यावहारिक गतिविधियों का नियमित आयोजन करता है। कार्यक्रम की प्रस्तावना डॉ. मुकेश शर्मा रखते हुए बताया कि इस अमृतकाल मे...