संदेश

akhiari-padaw लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

आखिरी पड़ाव -1

चित्र
आखिरी पड़ाव  (akhiari-padaw) कई बार लक्ष्य नजरों के सामने होते हुए भी हम लक्ष्य तक नही पहुँच पाते है! ऐसा क्यों?_ आखिरी पड़ाव (akhiari-padaw) सुंदरबन इलाके में रहने वाले ग्रामीणों पर हर समय जंगली जानवरों का खतरा बना रहता था। खास तौर पर जो युवक घने जंगलों में लकड़ियाँ चुनने व शहद इकट्ठा करने जाते थे, उन पर कभी भी बाघ हमला कर सकते थे। यही वजह थी कि वे सब पेड़ों पर तेजी से चढ़ने-उतरने का प्रशिक्षण लिया करते थे। प्रशिक्षण गाँव के ही एक बुजुर्ग दिया करते थे, जो अपने समय में इस कला के महारथी माने जाते थे। आदरपूर्वक सब उन्हें बाबा-बाबा कह कर पुकारा करते थे। बाबा कुछ महीनों से युवाओं के एक समूह को पेड़ों पर तेजी से चढ़ने-उतरने की बारीकियाँ सिखा रहे थे और आज उनके प्रशिक्षण का आखिरी दिन था। बाबा बोले, "आज आपके प्रशिक्षण का आखिरी दिन है, मैं चाहता हूँ, आप सब एक-एक कर इस चिकने और लम्बे पेड़ पर तेजी से चढ़ कर और उतर कर दिखाएँ।” सभी युवक अपना कौशल दिखाने के लिए तैयार हो गए। पहले युवक ने तेजी से पेड़ पर चढ़ना शुरू किया और देखते ही देखते पेड़ की सबसे ऊँची शाखा पर पहुँच गया। फिर उसने उतरना शुरू किया। जब...