जीवन में कुछ करना है तो मन के मारे मत बैठो
जीवन में कुछ करना है तो मन के मारे मत बैठो - संघ गीत जीवन में कुछ करना है तो, मन के मारे मत बैठो । आगे आगे बढ़ना है तो , हिम्मत हारे मत बैठो ।।2 चलने वाला मंजिल पता , बैठा पीछे रहता है । ठहरा पानी सड़ने लगता , बहता निर्मल होता है । पाँव मिले चलने को खातिर -2, पाँव पसारे मत बैठो ।। आगे आगे बढ़ना है तो , हिम्मत हारे मत बैठो ।। 1 तेज दौड़ने वाला खरहा , कुछ पल चलकर हार गया । धीरे - धीरे चलकर कछुवा , देखो बाजी मार गया । चलो कदम से कदम मिलकर , दूर किनारे मत बैठो ।। आगे आगे बढ़ना है तो , हिम्मत हारे मत बैठो ।। 2 धरती चलती तारे चलते , चाँद रातभर चलता है । किरणों का उपहार बांटने, सूरज रोज निकलता है । हवा चले तो महक बिखेरे, तुम भी प्यारे मत बैठो ।। आगे आगे बढ़ना है तो , हिम्मत हारे मत बैठो ।। 3 जीवन में कुछ करना है तो मन के मारे मत बैठो। आगे आगे बढ़ना है तो , हिम्मत हारे मत बैठो ।।2 [caption id="attachment_833" align="aligncenter" width="300"] जीवन में कुछ करना है तो मन के मारे मत बैठो[/caption] Please Visit our website to see our other posts ht...