संदेश

Sangh Geet लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

सत्य का आधार 1

चित्र
सत्य का आधार [caption id="attachment_1471" align="aligncenter" width="1920"] सत्य का आधार 1[/caption] सत्य का आधार लेकर ,    हम हिमालय से खड़े हैं | शील  में औदार्य  में हम,     विश्व में सबसे बड़े हैं|| संघ की शाखा निरंतर,  शक्ति की आराधना है | राष्ट्र की  नवचेतना के,  जागरण की साधना है || ध्येय  पथ पर अडिग होकर, पैर अंगद से गड़े हैं  ||1||                                                                    सत्य का आधार लेकर, हम हिमालय से खड़े हैं | विश्व में फहराएंगे हम,  देव संस्कृति का पताका  | जगत को संदेश देंगे,  हिंदुओं की एकता का  | दूर कर अवरोध सारे,  ध्येय  पथ पर हम बढे हम  हैं  ||2||                                                                  सत्य का आधार लेकर, हम हिमालय से खड़े हैं | जीत लें  विश्वास सब का, कर्म कौशल के सहारे | बुद्धि - बल से नष्ट कर दें ,  शत्रु के षड्यंत्र सारे | संगठन का मार्ग दुर्गम,  नियम संयम से चले हैं  ||3||                                                                  सत्य का आधार लेकर, हम हिमालय ...

चन्दन है इस देश की माटी

चित्र
चन्दन है इस देश की माटी चन्दन है इस देश की माटी, तपो भूमि हर ग्राम है , हर बाला देवी की प्रतिमा , बच्चा बच्चा राम है। हर शरीर मंदिर सा पावन, हर मानव उपकारी है, जहाँ सिंह बन गए खिलोने , गाय जहाँ माँ प्यारी है। जहाँ सवेरा शंख बजाता, लोरी गाती शाम है, हर बाला देवी की प्रतिमा , बच्चा बच्चा राम है। जहाँ कर्म से भाग्य से बदलते, श्रम निष्ठा कल्याणी है , त्याग और तप की गाथाएं, गाती कवि की वाणी है, ज्ञान जहाँ का गंगाजल सा, निर्मल है, अविराम है । हर बाला देवी की प्रतिमा , बच्चा बच्चा राम है। जिनके सैनिक समर भूमि में, गाया करते गीता है, जहाँ खेत में हल के नीचे, खेला करती सीता है, जीवन का आदर्श जहाँ पर, परमेश्वर का धाम है। हर बाला देवी की प्रतिमा , बच्चा बच्चा राम है। चन्दन है इस देश की माटी, तपो भूमि हर ग्राम है , हर बाला देवी की प्रतिमा , बच्चा बच्चा राम है। [caption id="attachment_847" align="aligncenter" width="300"] चन्दन है इस देश की माटी[/caption] Please Visit our website to see our other posts  https://fitnesswellness2.com Also visit our you...

जीवन में कुछ करना है तो मन के मारे मत बैठो

चित्र
जीवन में कुछ करना है तो मन के मारे मत बैठो - संघ गीत जीवन में कुछ करना है तो, मन के मारे मत बैठो ।  आगे आगे बढ़ना है तो , हिम्मत हारे मत बैठो ।।2 चलने वाला मंजिल पता , बैठा पीछे रहता है । ठहरा पानी सड़ने लगता , बहता निर्मल होता है । पाँव मिले चलने को खातिर -2, पाँव पसारे मत बैठो ।। आगे आगे बढ़ना है तो , हिम्मत हारे मत बैठो ।। 1 तेज दौड़ने वाला खरहा , कुछ पल चलकर हार गया । धीरे - धीरे चलकर कछुवा , देखो बाजी मार गया । चलो कदम से कदम मिलकर , दूर किनारे मत बैठो ।। आगे आगे बढ़ना है तो , हिम्मत हारे मत बैठो ।। 2 धरती चलती तारे चलते , चाँद रातभर चलता है । किरणों का उपहार बांटने, सूरज रोज निकलता है । हवा चले तो महक बिखेरे, तुम भी प्यारे मत बैठो ।। आगे आगे बढ़ना है तो , हिम्मत हारे मत बैठो ।। 3 जीवन में कुछ करना है तो मन के मारे मत बैठो।  आगे आगे बढ़ना है तो , हिम्मत हारे मत बैठो ।।2 [caption id="attachment_833" align="aligncenter" width="300"] जीवन में कुछ करना है तो मन के मारे मत बैठो[/caption] Please Visit our website to see our other posts   ht...