रामभक्तों को नहीं भटकने देगा 'बहुभाषीय' संकेतक

रामभक्तों को नहीं भटकने देगा 'बहुभाषीय' संकेतक —अपनी भाषा में सही रास्ते की ओर बढ़ना होगा आसान / रामभक्तों को नहीं भटकने देगा 'बहुभाषीय' संकेतक

—देशी—विदेशी दोनों भाषाओं के बन रहे संकेतक / रामभक्तों को नहीं भटकने देगा 'बहुभाषीय' संकेतक

जयपुर। अयोध्या नगरी में भव्य राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर सभी जरूरी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। हर छोटी- बड़ी वस्तु, सामग्री व सुविधाओं पर भी विशेष रूप से ध्यान दिया जा रहा है। हर रोड पर संकेतक लगा रहेगा जिसे है राम भक्त को कही भी अयोध्या में भटकना नहीं पड़े। ऐसे में विश्व के विभिन्न हिस्सों से अयोध्या के मंदिरों में दर्शन पूजन के लिए आने वाले देशी और विदेशी रामभक्तों को मंदिर परिसर तक पहुंचने में किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़े, इसके लिए अलग- अलग स्थानों पर बहुभाषीय 'संकेतक' यानी साइन बोर्ड लगाए जा रहे हैं। ये साइन बोर्ड ही उन्हें बताएगा कि किस ओर जाना है। इन साइन बोर्ड की सबसे खास बात ये ही है कि, इसे देखने वाला अपनी भाषा में ही इसे समझकर सही रास्ते को चुन सकेगा। उसे हर जगह रूककर रास्ते के संबंध में किसी से पूछने की ​आवश्यकता नहीं पड़ेगी। इससे अनावश्यक यातायात भी बाधित नहीं होगा। इस संकतेक को विशेष रूप से बनाया गया है

इन भाषाओं में हैं 'संकेतक' / रामभक्तों को नहीं भटकने देगा 'बहुभाषीय' संकेतक

इनमें हिंदी, उर्दू, असमिया, उडिय़ा, कन्नड़, कश्मीरी, कोंकणी, गुजराती, डोगरी, तमिल, तेलुगू, नेपाली, पंजाबी, बांग्ला, बोडो, मणिपुरी, मराठी, मलयालम, मैथिली, संथाली, संस्कृत और सिंधी भाषा शामिल है। वहीं संयुक्त राष्ट्र की छह भाषाओं में भी संकेतक लगाने का कार्य हो रहा है, उनमें अरबी, चीनी, अंग्रेजी, फ्रेंच, रूसी और स्पेनिश शामिल हैं।  इन स्थानों पर लग रहे संकेतक— राम की पैड़ी, नागेश्वर नाथ, भजन संध्या स्थल नया घाट, क्वीन हो पार्क, लता मंगेशकर चौक, रामपथ, जन्मभूमि पथ, भक्तिपथ, धर्मपथ, चौधरी चरण सिंह घाट, रामकथा संग्रहालय, जानकी महल, दशरथ महल, रामकोट, तुलसी स्मारक भवन, छोटी देवकाली मंदिर, सरयू घाट, सूर्य कुंड, गुप्तारघाट, गुलाब बाड़ी, कंपनी गार्डन, साकेत सदन, मंदिर निकट गुप्तार घाट, चौधरी चरण सिंह पार्क, संत तुलसी घाट, तिवारी मंदिर, तुलसी उद्यान, गोरखपुर-लखनऊ बाईपास, बैकुंठ धाम, मिथिला धाम, अयोध्या आई हॉस्पिटल, हनुमानगढ़ी रोड, राजद्वार मंदिर तिराहा, कनक भवन रोड, दिगंबर जैन मंदिर, श्रीराम हॉस्पिटल, राम कचेहरी, रंगमहल, अमावा राम मंदिर, सीताकुंड, मणि पर्वत, अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन आदि। इसके अलावा मंदिर की ओर जाने वाले उन रास्तों को भी चिन्हित किया जा रहा है, जो श्रद्धालुओं के चलने के लिए भी सुविधाजनक हो। इसके लिए सभी तरह के वाहनों पर भी रोक लगाई जाएगी। ताकि ये पैदल पथ सुचारू ढंग से चल सके। अयोध्या में आने वाले हर भक्त का ध्यान रखा गया है , इन सभी संकेतकों को 22 जनवरी के पहले पूरा करने का लक्ष्य है।

इन स्थानों पर लग रहे संकेतक / रामभक्तों को नहीं भटकने देगा 'बहुभाषीय' संकेतक

राम की पैड़ी, नागेश्वर नाथ, भजन संध्या स्थल नया घाट, क्वीन हो पार्क, लता मंगेशकर चौक, रामपथ, जन्मभूमि पथ, भक्तिपथ, धर्मपथ, चौधरी चरण सिंह घाट, रामकथा संग्रहालय, जानकी महल, दशरथ महल, रामकोट, तुलसी स्मारक भवन, छोटी देवकाली मंदिर, सरयू घाट, सूर्य कुंड, गुप्तारघाट, गुलाब बाड़ी, कंपनी गार्डन, साकेत सदन, मंदिर निकट गुप्तार घाट, चौधरी चरण सिंह पार्क, संत तुलसी घाट, तिवारी मंदिर, तुलसी उद्यान, गोरखपुर-लखनऊ बाईपास, बैकुंठ धाम, मिथिला धाम, अयोध्या आई हॉस्पिटल, हनुमानगढ़ी रोड, राजद्वार मंदिर तिराहा, कनक भवन रोड, दिगंबर जैन मंदिर, श्रीराम हॉस्पिटल, राम कचेहरी, रंगमहल, अमावा राम मंदिर, सीताकुंड, मणि पर्वत, अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन आदि। उपरोक्त स्थान अयोध्या के प्रमुख स्थानों में से है। 22 भारतीय भाषाओ में एवं 6 विदेशी भाषा में ये संकतेक लगे रहेंगे |  हमारे यूट्यूब चैनल देखने के लिए विजिट करें  https://www.youtube.com/@murariprasad2 हमारे अन्य पोस्ट  के लिए वेबसाइट विजिट करें  https://fitnesswellness2.com/ देखे

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मकर संक्रांति (makar sankranti par bhashan) और 2026 का भारत – सामाजिक सुरक्षा, स्वावलंबन, शिक्षा और संस्कार

rozana 15 minute rassi koodne ke फायदे रोज़ाना 15 मिनट रस्सी कूदने के अद्भुत फायदे – फिटनेस, इम्युनिटी और मानसिक स्वास्थ्य rozana15 minute rassi koodne ke fayde

स्वस्थ और फिट रहने के 20 आसान तरीके – Health is Wealth | हेल्थ टिप्स इन हिंदी | Health Tips in Hindi