राष्ट्र सेविका समिति का पथसंचलन 1

राष्ट्र सेविका समिति का पथसंचलन

जयपुर, 30 मई। राष्ट्र सेविका समिति वायव्य क्षेत्र प्रबोध वर्ग का पथ राष्ट्र सेविका समिति का पथसंचलन गुरुवार को आगरा रोड के अग्रसेन मार्ग स्थित अग्रवाल पीजी कॉलेज से निकला। [caption id="attachment_769" align="aligncenter" width="300"]राष्ट्र सेविका समिति का पथसंचलन राष्ट्र सेविका समिति का पथसंचलन[/caption] देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जन्म शताब्दी वर्ष की पूर्व संध्या पर आयोजित संचलन में 260 युवतियों और किशोरियों ने भाग लिया। संगठन गढ़े चलो सुपंथ पर बढ़े चलो गीत की स्वर लहरियों के बीच कदमताल करती युवतियां हाथ में ध्वज थामे सधे कदमों से पंथ संचलन करती निकली तो हर किसी का गर्व से सीना चौड़ा हो गया। [caption id="attachment_770" align="aligncenter" width="300"]राष्ट्र सेविका समिति का पथसंचलन राष्ट्र सेविका समिति का पथसंचलन[/caption] अग्रवाल कॉलेज, घाटगेट, रामगंज बाजार, बड़ी चौपड़, जौहरी बाजार, सांगानेरी गेट होते हुए पथ संचलन अग्रवाल कॉलेज पहुंचा। मार्ग में समाज के अलग-अलग समूहों ने पुष्प वर्षा कर संचलन का स्वागत किया। [caption id="attachment_771" align="aligncenter" width="300"]राष्ट्र सेविका समिति का पथसंचलन राष्ट्र सेविका समिति का पथसंचलन[/caption] अग्रवाल कॉलेज में राष्ट्र सेविका समिति की अखिल भारतीय सह शारीरिक प्रमुख वसुधा सुमन ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि युवतियों पर समाज की दोहरी जिम्मेदारी है। उसे दोनों जिम्मेदारियों को कर्तव्य और निष्ठा से पालन करना होगा। इसी में उनका गौरव है। युवतियों और किशोरियों को मातृत्व के गुणों का विकास करते हुए राष्ट्र निर्माण में भी जुटना है। ईश्वर द्वारा प्रदान किए गए गुणों को विकसित करते हुए अपने व्यक्त्वि का विकास ही सच्चे अर्थों में महिला सशक्तिकरण है। इस अवसर पर क्षेत्र कार्यवाहिका प्रमिला शर्मा, वर्गाधिकारी नर्मदा इंदौरिया, प्रांत कार्यवाहिका संगीता जांगिड़ उपस्थित रही।

प्रशिक्षण वर्ग का समापन आज - राष्ट्र सेविका समिति का पथसंचलन

उल्लेखनीय है कि राष्ट्र सेविका समिति का जयपुर प्रांत का 15 दिवसीय वर्ग जवाहर नगर स्थित सरस्वती बालिका विद्यालय में आयोजित किया जा रहा है। इसमें युवतियों और किशोरियों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए सुबह से शाम तक अनेक गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है। वर्ग का समापन शुक्रवार सुबह होगा। [caption id="attachment_772" align="aligncenter" width="300"]राष्ट्र सेविका समिति का पथसंचलन राष्ट्र सेविका समिति का पथसंचलन[/caption]

Please Visit our website to see our other posts  https://fitnesswellness2.com

Also visit our youtube Channel   https://www.youtube.com/@murariprasad2 [contact-form][contact-field label="Name" type="name" required="true" /][contact-field label="Email" type="email" required="true" /][contact-field label="Website" type="url" /][contact-field label="Message" type="textarea" /][/contact-form]  

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मकर संक्रांति (makar sankranti par bhashan) और 2026 का भारत – सामाजिक सुरक्षा, स्वावलंबन, शिक्षा और संस्कार

स्वस्थ और फिट रहने के 20 आसान तरीके – Health is Wealth | हेल्थ टिप्स इन हिंदी | Health Tips in Hindi

rozana 15 minute rassi koodne ke फायदे रोज़ाना 15 मिनट रस्सी कूदने के अद्भुत फायदे – फिटनेस, इम्युनिटी और मानसिक स्वास्थ्य rozana15 minute rassi koodne ke fayde